फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनामी के डर से बेटी पर मां-बाप करते थे ऐसे-ऐसे जुल्म, जिसने सुना वह सिहर उठा

Sat, 21 Apr 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : SELF
विज्ञापन
आगरा में एक बेटी को उसके ही माता-पिता ने दो अप्रैल से घर में कैद कर दिया था। फेसबुक के जरिए युवती ने समाजसेवी नरेश पारस को आपबीती बताई। समाजसेवी ने 181 की टीम को युवती के विषय में जानकारी दी। 
विज्ञापन


देर रात युवती को रेस्क्यू करके केंद्र लाया गया। काउंसलिंग में माता-पिता ने युवती को घर वापस ले जाने से साफ इनकार कर दिया। मामला सदर थाना क्षेत्र की युवती का है। 

गुरुवार को युवती ने काउंसलर्स को बताया कि 17 साल की उम्र में माता-पिता ने दस साल बड़े उम्र के युवक से शादी कर दी थी। शादी के बाद युवक की गलत हरकतों और शारीरिक शोषण की जानकारी दी। 
विज्ञापन


मां ने आम बात कह कर पल्ला झाड़ लिया। जैसे-तैसे 2017 में युवक से छुटकारा पाने के लिए केस दर्ज किया और माता-पिता के घर आ गई। तभी से माता-पिता ने कई बार जान से मारने की कोशिश की। 
विज्ञापन

नाजुक अंगों को चोट पहुंचआई। कांच को पीस कर खिलाना चाहा। विरोध करने पर घर में कैद कर दिया गया। गत दो अप्रैल से वह घर में कैद है। वहीं माता-पिता ने बताया कि बेटी के भविष्य को सुधारने के लिए शादी की थी। 

लेकिन बेटी ही रिश्ता निभाने में सफल नहीं हुई। बदनामी के डर से घर से बाहर जाने को मना किया था। जिसे यह कैद का नाम देने लगी। युवती के माता-पिता ने उसे घर ले जाने से साफ इंकार कर दिया। 

केंद्र प्रबंधक दीपशिखा ने बताया कि युवती को उसके मात-पिता साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए तो उसको फिरोजाबाद स्थित आदिम स्वयं संगठन संस्थान भेज दिया जाएगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें