फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल: ऑक्सीजन की कमी थी फिर भी नए मरीज किए भर्ती, वसूला मनमाना चार्ज

Sat, 24 Jul 2021 01:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आईएमए की जांच समिति को तीमारदारों ने बताया कि 25 अप्रैल से 26 तक नौ मरीज भर्ती किए गए थे, जबकि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी थी। 
विज्ञापन
श्री पारस अस्पताल आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के श्री पारस अस्पताल में 25-26 अप्रैल को सांसों का सौदा किया गया। ऑक्सीजन की कमी बताकर तीमारदारों को अपने मरीज लेकर जाने को कहा गया, वहीं नौ मरीज भी भर्ती किए और मनमाना चार्ज भी लिया। ये जानकारी आईएमए की जांच समिति की पूछताछ में तीमारदारों ने दी। 

विज्ञापन


आईएमए की जांच समिति को 25 अप्रैल की रात को श्री पारस में भर्ती 88 मरीजों की सूची दी गई। 26 अप्रैल की सुबह तक तीन और मरीज भर्ती हुए और मरीजों की संख्या 91 पहुंच गई। इस दिन 10 मरीजों की मौत हुई और दो मरीजों को ऑक्सीजन की कमी बताकर कहीं और लेकर जाने को कहा। लेकिन इसी दिन देर रात तक छह और मरीज भर्ती किए गए, उनको ऑक्सीजन भी लगाई गई। 

इस पर जांच समिति की मरीजों के तीमारदारों ने इस पर संदेह भी जताया कि जब ऑक्सीजन की कमी बताकर मरीज निकाले जा रहे थे और नए मरीज भी भर्ती हो रहे थे, जबकि उस वक्त सभी मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत थी। ऐसे में आशंका है कि मोटी रकम के लिए नए मरीज भर्ती किए जा रहे थे।  

विज्ञापन

ऑक्सीजन की ऑडिट कराने को दायर की है याचिका
सामाजिक कार्यकर्ता शबी हैदर जाफरी ने बताया कि अप्रैल-मई में ऑक्सीजन की कमी के चलते कालाबाजारी हुई। कोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें ऑक्सीजन ऑडिट की मांग की है। इसमें अस्पतालों को मिली ऑक्सीजन और प्लांट से सप्लाई के खेल उजागर होगा।

आरोप: ऑक्सीजन नहीं थी तो नए मरीज क्यों भर्ती किए
आईएमए की जांच समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मुनीश्वर गुप्ता ने बताया कि मरीजों के परिजनों ने ऑक्सीजन की कमी के बावजूद नए मरीज भर्ती करने की जानकारी दी, उन्होंने यह भी प्रश्न उठाया, फिर उनका इलाज कैसे बिना ऑक्सीजन के किया।

तीन बिंदुओं पर तैयार हो रही जांच रिपोर्ट
आईएमए की समिति दमघोंटू मॉकड्रिल मामले की जांच रिपोर्ट तीन बिंदुओं पर तैयार कर रही है। इसमें मृतकों की संख्या, ऑक्सीजन की कमी बताने वाले तीमारदार और 26 अप्रैल को माहौल क्या रहा, इसकी बयान के आधार पर रिपोर्ट रहेगी। 
विज्ञापन

श्री पारस अस्पताल के संचालक डॉ. अरिंजय जैन ने 91 मरीजों की सूची दी थी, इसमें से 10 की मौत 26 अप्रैल के अस्पताल में हुई। दो की घर पर और एक की मौत दिल्ली के अस्पताल में हुई। इनके बयानों की अलग रिपोर्ट बनी है। ऑक्सीजन की कमी और सिलिंडर लेकर आए और 26 अप्रैल को अस्पताल में क्या हाल रहा, इसकी भी रिपोर्ट बना रहे हैं। शनिवार को वर्चुअल बैठक कर रिपोर्ट पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। ब्यूरो

पारदर्शिता से जांच की होगी
आईएमए की जांच समिति से उम्मीद है कि उन्होंने पीड़ितों के दर्द को समझते हुए पूरी पारदर्शिता से जांच की होगी। अगर अस्पताल प्रशासन से कहीं गलती भी हुई होगी तो वह भी इसमें शामिल होगी। - डॉ. ओपी यादव, निर्वाचित अध्यक्ष आईएमए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें