वन विभाग के यमुना किनारे सर्वे में चित्रा इंडिका के कछुओं के 20 प्रजनन स्थल मिले हैं। इनमें 1500 से अधिक अंडे हैं। ये संकटग्रस्त प्रजाति के हैं और गंगा किनारे मीठे पानी में पाए जाते हैं। यमुना किनारे पर इतनी संख्या में अंडे मिलने से विभाग उत्साहित है।