फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः जानलेवा नाले में बाइक समेत समा गया युवक, डूबने से मौत

Sat, 31 Mar 2018 07:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
पुलिस मृतक को अस्पताल लेकर पहुंची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में सिकंदरा के औद्योगिक क्षेत्र में जानलेवा नाले में चार दिन में पांच मौत हो गई। शनिवार सुबह मेयर नवीन जैन के फार्म हाउस के गेट के बाहर संतुलन बिगड़ने पर बाइक सहित जूता कारीगर नाले में समा गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने 20 मिनट बाद उसे बाहर निकाला। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। 28 मार्च को इसी स्थान पर कार गिर गई थी,जिससे चार दोस्तों की मौत हुई थी। अफसरों की नींद नहीं टूटने से गुस्साए लोगों ने रोड जाम करके हंगामा किया।

मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सुनील कुमार (40) पुत्र बाबूलाल निवासी वाल्मीकि बस्ती, सुल्तानपुरा, सदर के रूप में हुई। 

हादसा सुबह 11:50 बजे हुआ। सुनील शास्त्रीपुरम की ओर से औद्योगिक क्षेत्र की ओर बाइक लेकर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शी लोहामंडी निवासी शक्ति सिंह ने बताया कि सुनील की बाइक तेज गति में नहीं थी।
विज्ञापन

लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
मेयर के फार्म के सामने आते ही अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया। वह गिट्टियों पर फिसलने के बाद नाले में बाइक सहित जा गिरा। शक्ति सिंह ने शोर मचाया। इस पर सामने ही ठेके पर खड़े कुछ लोग आ गए। 

उन्होंने 11:55 बजे पुलिस को सूचना दी। दस मिनट बाद हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल नीरज रस्सी लेकर घटनास्थल पर आ गए। आसपास के लोग सीढ़ी लेकर आए। दोनों पुलिस कर्मियों ने वर्दी उतार दी। 

इसके बाद नाले में उतर गए। पहले बाइक को रस्सी के सहारे से लोगों की मदद से निकाला, बाद में सुनील को निकाला गया।ऑटो से सुनील को पुलिस हाईवे स्थित अस्पताल लेकर गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। 

चार दोस्तों की हुई थी मौत

बता दें 28 मार्च को मेयर के फार्म हाउस के गेट के बाहर नाले में कार समा गई थी। इसमें चार दोस्त गौरव, प्रमोद, साक्षी और ज्योति की मौत हो गई थी। इस हादसे के बावजूद अफसरों की लापरवाही से एक और हादसा हो गया। 

घटनास्थल पर न तो नाले से बचने के इंतजाम किए गए और न ही किसी अफसर ने जाकर देखा। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। आसपास के गांव के लोग आ गए। 

उन्होंने हंगामा करते हुए सड़क पर ईंट-पत्थर और पेड़ की टहनी रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत किया।
विज्ञापन

तीन की मौत की अफवाह,

पहले बताया गया था कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। इनमें एक युवक बाइक चला रहा था, जबकि एक बच्चा पीछे बीच में
सीट पर बैठा था। आखिर में एक महिला थी।

तीनों नाले में डूब गए हैं। इस पर पुलिस ने दमकल को बुलाया। दमकल कर्मियों ने सीढ़ी और रस्सी के सहारे उतरने के बाद डंडे से तलाश की। आधा घंटे तक तलाश करने पर भी कोई और नहीं मिला। इंस्पेक्टर थाना सिकंदरा ने बताया कि एक युवक की मौत हुई है। 

पुलिस ने मोबाइल की मदद से सुनील के भतीजे आकाश को घटना की जानकारी दी। आकाश ने बताया कि चाचा सुनील औद्योगिक क्षेत्र में जूता फैक्ट्री में कारीगर थे। वह नौ बजे फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकले थे। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें