फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह दिसंबर पर पुलिस रहेगी अलर्ट, छह जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया आगरा; लागू की गई धारा-163

Fri, 05 Dec 2025 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में छह दिसंबर को देखते हुए धारा-163 लागू की गई है। ऐसे में किसी प्रदर्शन और जुलूस की अनुमति नहीं मिलेगी। 
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में छह दिसंबर को देखते हुए पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। शहर में बीएनएस की धारा 163 लागू की गई है। इसके साथ ही शहर को छह जोन और 18 सेक्टरों में बांटा गया है। किसी को प्रदर्शन या जलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। डीसीपी ने माहाैल खराब करने का प्रयास करने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शहर में छह दिसंबर को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में एलआईयू सादा कपड़ों में घूम कर नजर रखेगी। ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी। सभी जोन की निगरानी एसीपी करेंगे। हर इंस्पेक्टर की अपने सेक्टर को संभालने की जिम्मेदारी तय की गई है। वह स्वयं और एडीसीपी क्षेत्र में घूम कर माहाैल पर नजर रखेंगे। कहीं भी भीड़ एकत्रित करने पर शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें