फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेरहम आगरा पुलिस...रिक्शा चलाने वाले के घोंप दिया सूजा, बस इतनी थी उसकी गलती

Fri, 05 Dec 2025 10:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा पुलिस ने एक गरीब रिक्शा चालक के सूजा घूंस दिया। गलती सिर्फ इतनी थी कि वो तेजी से रिक्शा नहीं हटा सका। 
विज्ञापन
घायल रिक्शा चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यटन पुलिस ताजमहल से रिक्शा चालकों को भगाने के लिए चालकों के सूजा घोंप रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस चालकों के साथ आतंकियों जैसा व्यवहार कर रही है।
विज्ञापन


रिक्शा चालक संजय ने बताया कि मंगलवार शाम को पश्चिमी गेट के पास पुरानी मंडी में वह अपना रिक्शा निकाल रहे थे। आगे एक और रिक्शा खड़ा था। पुलिस वाले आए और जांघ में सूजा घोंप दिया। विरोध करने पर पुलिस वाले मौके से भाग गए। पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने शिकायत करने से रोकते हुए इलाज कराने का भरोसा दिलाया।

बाद में उन्होंने इलाज कराने से भी मना कर दिया। पीड़ित अब खुद इलाज करा रहा है। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि ट्वीट के जरिये घटना की जानकारी मिली है। पीड़ित से शिकायत लेकर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें