फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक बाइक पर छह लोग तक करते दिखे सफर

विज्ञापन
बाह: भाई दूज पर बाह में जान हथेली पर रख कर बाइक से निकला पूरा परिवार
विज्ञापन
बाह। भाई दूज पर बुधवार को आगरा-इटावा स्टेट हाईवे और संपर्क मार्गों पर यातायात नियमों की जमकर अनदेखी हुई। बाह के बस अड्डे के पास और जैतपुर कस्बे में एक ही बाइक पर तीन से छह लोग तक बैठकर सफर करते दिखे, जबकि चालक तक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

इटावा से जुड़ने वाले कचौराघाट व उदयपुर खुर्द, भिंड से जुड़ने वाले नंदगवा और फिरोजाबाद से जुड़ने वाले कमतरी व नौरंगीघाट मार्गों पर भी बाइकों पर पूरा परिवार जान जोखिम में डालकर यात्रा करता नजर आया। बाह, जैतपुर, जरार, भदरौली, स्याहीपुरा, चित्राहाट, कचौराघाट, बासौनी, नंदगवा और अभयपुरा में पुलिस पिकेट तैनात रहने के बावजूद किसी ने इन्हें नहीं टोका। उधर, बाह, जरार और जैतपुर में दिनभर जाम के हालात रहे। जैतपुर के कुलदीप भदौरिया, बाह के आनंद निर्मल और जरार के राजकुमार ने बताया कि जाम से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें