फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षक की हत्या में युवती से पूछताछ, मिले सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर तीन (थाना जगदीशपुरा) स्थित वीएस प्लाजा में गणित के शिक्षक ओपी यादव की हत्या में पुलिस को सुराग मिले हैं। काॅल डिटेल के आधार पर एक युवती से पुलिस ने पूछताछ की। इसके बाद पुलिस की एक टीम आगरा से बाहर भेजी गई है।
विज्ञापन

मूलरूप रूप से कानपुर देहात के रहने वाले ओपी यादव शिवालिक कैंब्रिज स्कूल में पढ़ाते थे। आवास विकास के सेक्टर-13 में रहते थे। वीएस प्लाजा में कोचिंग संचालित कर रहे थे। उनसे पढ़ने के लिए अमूमन नौवीं व दसवीं के विद्यार्थी आते थे। कुछ विद्यार्थी कक्षा 11 और 12 के भी थे। उनका शव कोचिंग में ही पड़ा मिला था। उनकी हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई।
पुलिस की जांच के दौरान काॅल डिटेल में एक मोबाइल नंबर निकला। इस पर वह काफी देर तक बात किया करते थे। नंबर युवती का था। उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया। युवती ने ज्यादा कुछ नहीं बताया। मगर पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे युवती एक वजह हो सकती है। इस पर टीम कार्य कर रही हैं। डीसीपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि पड़ताल की जा रही है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें