फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रक्षाबंधन पर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती और बेटे की मौत, राजस्थान में हुआ दर्दनाक हादसा

सार

हादसे का शिकार परिवार फतेहपुर सीकरी के बंदरौली गांव का रहने वाला था। पति-पत्नी और बच्चे की मौत से गांव में मातम पसर गया है। 
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में रक्षाबंधन पर एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। रविवार को ससुराल से लौट रहे फतेहपुर सीकरी के गांव बंदरौली निवासी युवक, उनकी पत्नी और पांच माह के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजस्थान के रूपवास कस्बे के समीप उनकी बाइक को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


थाना फतेहपुर सीकरी के ग्राम बंदरौली निवासी बबलू (26) रविवार की सुबह पत्नी आरती (24) और पांच माह के बेटे कार्तिक के साथ बाइक से रक्षाबंधन पर ससुराल गया था। आरती भाई को राखी बांधकर पति और बेटे के साथ लौट रही थी। शाम करीब 6:30 बजे रूपवास के समीप एक होटल के सामने कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में बबलू, आरती और मासूम कार्तिक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची रूपवास पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मोबाइल फोन से मृतकों के परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर लगते ही रोते-बिलखते परिवार के लोग वहां पहुंचे। मृतक के पिता ने कार चालक के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर घर आ रहे भाई की मौत
रक्षाबंधन पर भरतपुर से घर आ रहे आगरा के फतेहपुर सीकरी चार हिस्सा निवासी युवक भंवर सिंह की सेवर (राजस्थान) में सड़क हादसे में मौत हो गई। रक्षाबंधन की सुबह जैसे ही इसकी जानकारी मिली, घर में कोहराम मच गया। बहनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। 

परिजनों के मुताबिक भंवर सिंह अपनी ससुराल बयाना, भरतपुर काम करने गया था। रक्षाबंधन पर बहनों से राखी बंधवाने के लिए रविवार की भोर वह बाइक से घर आ रहा था। सेवर (भरतपुर) के समीप उसकी बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में भंवर सिंह की गंभीररूप से घायल हो गया। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद भंवर सिंह की सांसें थम गईं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें