फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: थाने के आवास से मुंशी का पर्स चोरी, खाते से निकाले 45 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। चाेरों से आम लोग ही नहीं, पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। थाना ट्रांस यमुना की पहली मंजिल पर बने आवास में एक चोर ने मुंशी का पर्स चोरी कर खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। घटना की शिकायत पर आरोपी की गिरफ्तारी तो दूर पुलिसकर्मी को केस दर्ज कराने के लिए भटकना पड़ा। बाद में पुलिस आयुक्त से गुहार लगाई। तब 7 दिन बाद केस दर्ज किया गया। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद आरोपी की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

आरक्षी कुशल पाल चौधरी ट्रांस यमुना थाने में मुंशी हैं। वह रात्रि ड्यूटी खत्म करके 7 सितंबर की सुबह 8 बजे थाने की पहली मंजिल पर बने अपने सरकारी आवास में आराम करने आए थे। उन्होंने वर्दी उतारकर टांग दी। दोपहर में आंख खुलने पर पेंट को चेक किया।उसमें पर्स नहीं था। उन्होंने तलाश की, लेकिन कहीं मिला नहीं। इस पर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। पता चला कि सुबह 9 बजे एक युवक आया था। वह सीढि़यों से ऊपर आ जाता है। उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ था। कुछ देर बाद कुशलपाल के कमरे से निकलकर चला जाता है।
पुलिसकर्मियों ने युवक की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। पर्स में 3 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, लाइसेंस सहित अन्य कागजात रखे हुए थे। मुंशी ने थानेदार रोहित कुमार से शिकायत की। मगर केस दर्ज नहीं किया गया। तब तब आरोपी ने रामबाग स्थित एटीएम से उनके खाते से 25 हजार रुपये और भगवान टाकीज से 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


एटीएम से कैसे निकली रकम
थाने में चर्चा है कि चोर ने कई आवास में पुलिसकर्मियों के रुपये और पर्स को चोरी किया। मगर वह शिकायत करने नहीं गए। रकम ज्यादा नहीं थी। आशंका है यह भी है कि पुलिसकर्मियों के पास खाना और चाय देने के लिए बाहरी लोग आते हैं। उनमें से ही किसी ने वारदात की है। एसीपी छत्ता पीयूष कांत राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। अगर किसी अन्य के आवास में चोरी हुई होगी तो उसे भी केस में शामिल किया जाएगा। मुंशी के बयान दर्ज किए जाएंगे। डेबिट कार्ड से रुपये कैसे निकले? रुपये निकालने के लिए पिन का पता होना जरूरी है। जिन एटीएम का प्रयोग किया गया, उनके फुटेज निकलवाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें