बाह। शौच को गई एक किशोरी को सांप ने डस लिया। बृहस्पतिवार की शाम 7 बजे बारहद्वारी निवासी 15 वर्षीय मधू पुत्री छिंगामल अपनी सहेलियों के साथ शौच के लिए गई थी। रास्ते में सांप के डसने पर किशोरी की चीख निकल गई। सहेलियों द्वारा शोर मचाने पर परिजन तुरंत मौके पर पहुंच गए।
सर्पदंश के बाद मधू मौके पर ही बेहोश हो गई। घबराए परिजन उसे इलाज के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद भी किशोरी की बेहोशी न टूटने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया।