फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिवमय हुआ बटेश्वर, कांवड़ियों की लगी 2 किलोमीटर लंबी कतार

विज्ञापन
बटेश्वर मुख्य मंदिर के पास डेरा डाले कावड़िये बटेश्वर मे मुख्य मंदिर से 2 किमी लम्बी लगी कावड़िय
विज्ञापन
बटेश्वर। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ स्थल बटेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार के लिए रविवार शाम को ही हजारों शिवभक्तों ने डेरा डाल लिया। देर शाम तक मुख्य महादेव मंदिर से पजाया चौराहे तक कांवड़ियों की करीब 2 किलोमीटर लंबी लाइन लग चुकी थी। शिव नगरी में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

मिनी काशी कही जाने वाले बटेश्वर धाम रविवार को शिवभक्ति में डूबा नजर आया। सावन के तीसरे सोमवार पर ब्रह्मलाल महादेव मंदिर में कांवड़ चढ़ाने और अभिषेक करने के लिए आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार शाम 6 बजे तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने तीर्थ क्षेत्र में डेरा डाल दिया। मुख्य मंदिर से पजाया चौराहे तक शिवभक्तों की लाइन लग चुकी थी, जबकि कांवड़ियों के आने का सिलसिला अनवरत जारी था। शिवभक्त कांवड़िये सोरो, कछला, हरिद्वार, गंगोत्री और ऋषिकेश, फरुखाबाद आदि पवित्र स्थानों से गंगाजल लेकर आए हैं। कांवड़ लाने वालों में महिलाएं और युवतियां भी शामिल हैं। शिकोहाबाद से कांवड़ लेकर आई मीनेश ने बताया कि संतान होने की खुशी में वह पहली बार अपने पति के साथ कांवड़ लेकर आयी हैं। इटावा के 55 वर्षीय शिवदयाल ने अपने नाती विपिन के साथ कांवड़ लाये हैं। रविवार मध्य रात्रि के बाद मुख्य ब्रह्मलाल मंदिर में जलाभिषेक और कांवड़ चढ़ाने का सिलसिला शुरू हो गया। शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए तीर्थ नगर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें