सैंया। थाना क्षेत्र के गांव नगला चौबनिया में शुक्रवार सुबह नहाते समय एक युवक पार्वती नदी में डूब गया। चीख पुकार सुनकर नदी किनारे पर मौजूद लोगों ने नदी में कूदकर उसे बाहर निकाल लिया।
घटना सुबह करीब 9 बजे की है। 35 वर्षीय शिवशंकर पार्वती नदी में नहाते समय गहरे पानी में चले गए। डूबने के दौरान उनके शोर मचाने पर नदी किनारे मौजूद लोगों ने तुरंत पानी में कूदकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। परिजन व ग्रामीणों ने युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अतुल कुमार भारती ने उन्हें एसएन हॉस्पिटल, आगरा रेफर कर दिया। संवाद