फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत की मेड़ काटने पर दो पक्षों में मारपीट दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंया। थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर में खेत की मेड़ काटने के विरोध में दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है l
विज्ञापन

गांव सिकंदरपुर में प्रेम सिंह और रामविलास के परिवार रहते हैं l रामविलास व प्रेम सिंह के मेड़ से लगे खेत है l खेत की मेड़ को लेकर दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। रविवार की सुबह मेड़ काटने को लेकर दोनों पक्ष आपस में गालीगलौज करने लगे। लात घूसे व डंडे चले l इस दौरान दिव्या पत्नी मनोज व दूसरे पक्ष से रामविलास घायल हो गए l घायलों को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी सैंया भेजा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है l वहीं, गांव के लोग दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें