रुनकता। थाना सिकंदरा क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला आया। बुधवार को रुनकता स्थित एक मैदान की झाड़ियों में एक नवजात बच्ची का शव मिला। वहां खेल रहे बच्चों ने शव देखकर शोर मचा दिया। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आशंका है कि बच्ची को जन्म के बाद ही झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है। आसपास के हास्पिटल से डाटा निकाला जा रहा है। यह देखा जा रहा है कि हाल में किन बच्चों ने जन्म लिया।
रुनकता में नगला जाटव बस्ती है। यहां पर हाईवे के सर्विस रोड से सटा हुआ खाली मैदान है। आसपास घर भी बने हैं। बुधवार शाम को साढ़े चार बजे मैदान में बच्चे खेलने के लिए आए थे। तभी एक बच्चे की नजर झाड़ियों में पड़े नवजात के शव पर गई। इस पर उन्होंने शोर मचाया। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग आ गए। मोहल्ले के रहने वाले राजा ने बच्ची के शव को गोद में उठा लिया। इसकी जानकारी जैसे-जैसे लोगों की हुई, वैसे-वैसे भीड़ जुटने लगी। सूचना पर थाना सिकंदरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
लोगों का कहना था कि मैदान हाईवे के पास होने के कारण लोगों का निकलना रहता है। मंगलवार को शव पड़ा नहीं था। आशंका है कि बुधवार को ही बच्ची की मौत के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया गया है। आसपास हास्पिटल भी नहीं है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। यह देखा जा रहा है कि बच्ची के शव को देखने से पहले कौन-कौन आसपास से निकलकर गया। तीन किलोमीटर की दूरी पर एक हास्पिटल है। इससे भी पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
आखिर क्या थी मजबूरी?
बिटिया के शव को झाड़ियों में फेंका गया। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी आ गईं। वह सभी नवजात की मां को कोस रही थीं। कह रहीं थीं कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी? बच्ची को इस तरह क्यों फेंक दिया? कहीं उसे जिंदा तो नहीं फेंका गया? अगर वह जिंदा थी तो सर्दी में झाड़ियों में उसकी मृत्यु हो गई होगी। अगर पैदा होने के बाद मृत्यु हुई तो अंतिम संस्कार क्यों नहीं किया।
वर्जन
नवजात बच्ची का शव मिला है। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आशंका है कि आसपास किसी अस्पताल में बच्ची का जन्म हुआ होगा। इसके बाद उसे यहां लाकर फेंक दिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक बच्ची की पहचान नहीं होने पर 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़
नवजात शिशु का सब मिलने के बाद एकत्रित भीड़