बाह। जरार में राशन में सड़े मक्के का वितरण किए जाने का आरोप कार्डधारकों ने लगाया है। रोष जताया कि शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है, जबकि सड़े मक्के को मवेशी भी नहीं खा रहे।
कार्डधारक सीमा, जशोदा, रामकली, मीना, साधना, जरार के सुरेश चंद्र शर्मा आदि ने बताया कि कहना है कि प्रति यूनिट मिलने वाले 5 किलो राशन में 2 किलो गेहूं, 2 किलो चावल एवं एक किलो मक्का मिला है। कोटेदार से शिकायत करने पर कह देते हैं कि जैसा राशन उन्हें मिला है, वैसा ही बांट रहे है। जरार ही नहीं बाह के हर गांव में सड़े हुए मक्के के वितरण का आरोप है। इस संबंध में पूछे जाने पर बाह के आपूर्ति निरीक्षक नवल सिंह आजाद ने बताया कि रसद विभाग से खाद्यान्न की आपूर्ति होती है। वितरित हो रहे मक्के की जांच करेंगे, मक्का खराब मिलने पर संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी। संवाद