फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: न्यू दक्षिणी बाईपास पर कार-ट्रक की टक्कर, यात्री बाल-बाल बचे

विज्ञापन
किरावली के गांव बाकंदा खास में रविवार को सूनी पड़ी गली फोटो संवाद किरावलीकिरावली के गांव बाकंद
विज्ञापन
किरावली। थाना क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाईपास पर रविवार को एक कार और ट्रक की टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। घटना तब हुई जब धौलपुर से मथुरा जा रही कार ने बाईपास पर नगला सिकरवार के पास ओवरटेक किया और पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर से कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

इसी दौरान नगला खांडिया जा रहे भाजपा किसान मोर्चा के नेता गोविंद चाहर ने घटना की सूचना 112 को दी। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। कार में एक महिला, दो बच्चे और चालक समेत कुल चार लोग सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं हैं। उनके नाम और पते अभी तक पता नहीं चल सके हैं।
थाना प्रभारी किरावली ने बताया कि अभी तक उन्हें इस घटना की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार के ओवरटेक करते समय ही दुर्घटना हुई है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें