फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता की मौत के महीने भर बाद भी आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। थाना शमसाबाद के ग्राम डबरई में दहेज में 5 लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत 5 ससुरालीजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, लेकिन एक महीने बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन


बिचपुरी निवासी बिहारी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी पिंकी की शादी 26 अप्रैल 2025 को शमसाबाद के डबरई निवासी नूतन के साथ की थी। आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी का उत्पीड़न करने लगे, जिससे परेशान होकर पिंकी ने आत्महत्या कर ली। इसकी प्राथमिकी थाना शमसाबाद में 30 अगस्त को पति नूतन, सास, ससुर, ननद, ननदोई के खिलाफ दर्ज कराई थी। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें