सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित सैंया चौराहे के पास सोमवार रात आगरा की ओर से आ रहे एक टेंपो में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार दो वर्षीय मासूम बालक और उसके माता-पिता घायल हो गए।
थाना खेरागढ़ के ग्राम घुसियाना निवासी आकाश अपनी पत्नी राजकुमारी और दो वर्षीय बेटे लव्यांश के साथ रात करीब 8 बजे आगरा से टेंपो में सवार होकर सैंया आ रहे थे। सैंया चौराहे के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टेंपो में सवार तीनों लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंया लाया गया, जहां से एस.एन. मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। संवाद