फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गृह कलह से परेशान विवाहिता ने फंदे पर लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव ईंधौन में गृहकलह के चलते एक विवाहिता ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10:30 बजे गांव ईंधौन निवासी मलको देवी (32) पत्नी सुनील ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन ने उसे फंदे पर लटका देखा, तो आनन-फानन में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद की बात सामने आ रही है। प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद ने बताया प्रथम दृष्टया महिला ने गृह कलह के चलते फंदे से लटकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें