फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार दोपहर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
शैलेंद्र पुत्र रेशम सिंह निवासी पिपरानी, थाना नसीरपुर, फिरोजाबाद शुक्रवार को बाइक से अपने बेटे प्रिंस, बेटी अंजली और बहन पुष्पा देवी के साथ महुआ खेड़ा जा रहे थे। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या 24 के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में चारों लोग घायल हो गए। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया बाइक पर अधिक वजन होने के कारण वह अनियंत्रित होकर गिर गई थी। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।