नानपुर गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क में गड्ढे हो गए हैं। लोकनिर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की यह सड
आगरा। गड्ढा मुक्ति अभियान के 43 दिन बीतने के बाद भी जिले की 109 किलोमीटर सड़कें अब भी गड्ढों से बदहाल हैं। 15 नवंबर की अंतिम समय सीमा पूरी होने में महज दो दिन शेष हैं लेकिन लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की रफ्तार सुस्त है। इससे राहगीरों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है।
विभाग ने एक अक्तूबर से जिले की कुल 631 किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का विशेष अभियान शुरू किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने त्योहारों से पहले इसे ठीक करने के निर्देश दिए थे। विभाग अब तक केवल 540 किलोमीटर सड़कों की ही मरम्मत कर सका है। जिस काम को विभाग सवा महीने से अधिक समय में पूरा नहीं कर पाया, उसे महज 48 घंटे में निपटाने का दावा अब सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राघवेंद्र वर्मा का कहना है कि अभियान की अवधि खत्म होने में अभी दो दिन का समय बाकी है और विभाग पूरी ताकत के साथ शेष बचे लक्ष्य को तय समय में पूरा कर लेगा।