फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस से टकराई कार, 3 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार रात चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार आगे चल रही बस में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार चालक समेत 3 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 128 निवासी अनिल कुमार पुत्र रामसहायक कार से महोबा से दिल्ली जा रहे थे। कार में उनके साथ लक्ष्मण सिंह माहेश्वरी, उनकी पुत्री कोमल, अंजली और उनकी पत्नी गोमती देवी भी सवार थीं। शनिवार रात 3 बजे के करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर 37.800 के पास पहुंचने पर चालक अनिल कुमार को झपकी आ गई। इससे कार आगे चल रही मिनी बस में पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक अनिल कुमार, लक्ष्मण सिंह और उनकी पत्नी गोमती देवी घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यूपीडा की टीम की मदद से घायलों को सीएचसी फतेहाबाद में भर्ती कराया।


चालक को नींद की झपकी आने के कारण कार आगे चल रही मिनी बस से टकरा गई थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, मिनी बस में सवार यात्रियों को रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। - राधा मोहन द्विवेदी (सुरक्षा अधिकारी प्रथम, यूपीडा)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें