फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 48 घंटे बाद भी नहीं मिला प्रिंस, यमुना में रेस्क्यू अभियान जारी

विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो। फाइल फोटो प्रिंस स्रोत परिजन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र के गांव पिन्नापुरा में शुक्रवार शाम यमुना नदी में डूबे प्रिंस (11) का 48 घंटे बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने स्टीमर से शंकरपुर घाट के पास रेस्क्यू अभियान चलाया। अभियान के दौरान पिन्नापुरा के पास पहुंचने पर स्टीमर का इंजन खुलकर यमुना में गिर गया और पानी में डूब गया। इसके बाद इंजन की तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पिन्नापुरा निवासी किशनलाल का पुत्र प्रिंस (11) और ताराचंद की पुत्री रूमा (14) शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव की लक्ष्मी, तनु और सपना के साथ जंगल में बकरी चराने गए थे। इसी दौरान प्रिंस और रूमा यमुना में नहाने लगे। तेज बहाव में दोनों डूबने लगे। उन्हें बचाने के प्रयास में लक्ष्मी, तनु और सपना भी नदी में उतर गईं और बहने लगीं। किसी तरह तीनों किशोरियां सुरक्षित बाहर निकल आईं, जबकि प्रिंस और रूमा तेज बहाव में बह गए।सूचना पर ग्रामीणों के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक दोनों की तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। शनिवार सुबह करीब 10 बजे पीएसी के गोताखोर स्टीमर लेकर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब पांच किलोमीटर दूर धारापुरा के पास 23 घंटे बाद यमुना से रूमा का शव बरामद हो गया था। रविवार को पीएसी के गोताखोरों ने शंकरपुर घाट के पास स्टीमर से प्रिंस की तलाश शुरू की। रेस्क्यू टीम पिन्नापुरा गांव के पास पहुंची ही थी कि स्टीमर का इंजन खुलकर यमुना में जा गिरा। इंजन की तलाश में भी अभियान चलाया जा रहा है। इधर, 48 घंटे बीतने के बाद भी प्रिंस का कोई पता नहीं चल सका है। तेज बहाव के चलते अभियान में मुश्किलें आ रही हैं। पुलिस फोर्स भी मौके पर मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें