खेलते समय पानी से भरे बाल्टी में अचानक गिरा मासूम बच्चा हुई मौत
पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मदनपुर में मंगलवार को सुबह घर के पास खेलते समय एक मासूम बच्चा पानी से भरी बाल्टी में अचानक गिर गया। आवाज सुनकर परिजनों ने बच्चे को तत्काल बाल्टी से बाहर निकाल कर बेहोशी की अवस्था में सीएचसी केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
कृष्ण उम्र 2 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जोगेंद्र निवासी गांव मदनपुर थाना पिनाहट सुबह अपने घर के पास भरी रखी 20 लीटर पानी की बाल्टी के नजदीक खेल रहा था। तभी अचानक खेलते समय बच्चा पानी की बाल्टी में उल्टा गिर पड़ा।आवाज सुनकर परिजन एकत्रित हो गए उन्होंने बच्चे को बाल्टी से बाहर निकाला और उसे तत्काल सीएचसी केंद्र पिनाहट ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक बच्चों के पिता जोगेंद्र की करीब 1 वर्ष पूर्व छत से गिरकर मृत्यु हो गई थी। बच्चे की मौत से मां का रो रो कर बुरा हाल है।
खेलते समय पानी से भरे बाल्टी में अचानक गिरा मासूम बच्चा हुई मौत
खेलते समय पानी से भरे बाल्टी में अचानक गिरा मासूम बच्चा हुई मौत