फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लट्ठे के नीचे दबकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। फसल को पशुओं बचाने के लिए किसान खंभे गाढ़ रहा था। तभी एक खंभा उसकी गर्दन के ऊपर आकर गिर पड़ा। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम नयापुरा बड़ोवरा निवासी श्रीराम (36) अपने खेत पर तार बाधने के लिए खंभे गाड़ रहा था। तभी खंभा उसकी गर्दन पर गिर गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे लोगों ने उसे पड़ा हुआ देखा तो आवाज लगाई। लेकिन कोई हरकत नहीं हुई। इस पर लोगों ने पास जाकर देखा तो वह नीचे पड़ा हुआ था। खंभा उसकी गर्दन पर था। वह उसे सीएचसी शमसाबाद ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया है कि वह शारीरिक रूप से कमजोर था। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शब को पीएम के लिए भिजवाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया है कि घटना की सूचना मिली थी। मृतका काफी कमजोर था। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें