फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जेसीबी से कुचलीं दो बाइकें, युवक पर धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। न्यू दक्षिणी बाईपास हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास विवाद के दौरान जेसीबी से दो मोटरसाइकिलों को कुचलने और एक युवक पर धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर किरावली थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, गांव जिटौरा निवासी आकाश लवानिया ने बताया कि 12 अक्तूबर को उनका भाई भारत लवानिया काम से हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर गया था। आरोप है कि वहां जेसीबी लेकर पहुंचे रोहित और तीन अन्य लोगों ने भारत के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जितेंद्र लवानिया ने आरोपियों को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और भारत के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से जेसीबी से दो मोटरसाइकिलों को कुचल दिया, जिससे दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने पर तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। किरावली थाना पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(2) और 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है, थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें