फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किरावली-रायभा मार्ग पर भारी वाहनों की एंट्री रोकने के लिए बैरियर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
किरावली। फतेहपुर सीकरी के भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर सीकरी के अंतर्गत किरावली-रायभा मार्ग पर भारी वाहन, रायभा टोल से टैक्स बचाने के प्रयास में आबादी वाले क्षेत्रों जैसे नगला लालदास, रायभा, नगला खुशियाली और गोपऊ से गुजर रहे हैं। इसके कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, जिनमें कई लोगों की जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि पूर्व में भी उन्होंने रायभा और किरावली में दोनों तरफ बैरियर लगाने का अनुरोध किया था। उन्होंने इस कार्य को गंभीरता से लेते हुए दोनों तरफ बैरियर लगाने की कार्रवाई से अवगत कराने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें