फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र: तीर्थ बटेश्वर के देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विज्ञापन
बाह: बटेश्वर के राजमाता मंदिर पर दर्शन पूजन को पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
बटेश्वर। प्रसिद्ध धार्मिक तीर्थ बटेश्वर में रविवार को शारदीय नवरात्र के सातवें दिन देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए भक्तों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कस्बे के कई मोहल्लों में घर-घर नौ दिन के लिए स्थापित देवी के आठवें रूप मां महागौरी के रूप में पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

तीर्थ के काली माता मंदिर, केला देवी मंदिर, पार्वती मंदिर और राजमाता मंदिर आदि में देवी भक्तों का तांता दिनभर लगा रहा। देवी भक्तों ने प्रातः स्नान के बाद जल से भरा लोटा, धूप, अज्ञारी, बताशे और सिंदूर आदि को थाली में सजाकर देवी मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिरों में परिक्रमाएं और विभिन्न अनुष्ठान किए गए। श्रद्धालुओं ने माता रानी के भजन गाकर उनका गुणगान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें