फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो पक्षों में मारपीट, 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव चुरियारी में 1 अक्तूबर की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पहले पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिंकू, मुन्नेंद्र, जितिन, फौजी, अजीत, दीपक, अरुण, हिमांशु और लोहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि इन्होंने घर में घुसकर मारपीट की।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के जितिन पुत्र शिवराम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह खेत से लौट रहा था, तभी बच्चों की बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि रिंकू ने लाठी से हमला किया, जिससे जितिन के हाथ की 2 उंगलियों और दीपक के सिर में गंभीर चोट आई। इस तहरीर पर रिंकू, लोकेश, सुनील, शिवा, राजू और कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन






दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

— शैलेंद्र सिंह, एसीपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें