फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लिव इन में रह रही युवती ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरीपर्वत थाना क्षेत्र में लिव इन में रह रही युवती ने उत्पीड़न से तंग आकर जान दे दी। सुसाइड से पहले मोबाइल में एक वीडियो बनाया। जिसमे उत्पीड़न करने के वालों के नाम लेकर उन्हें अपनी मौत को जिम्मेदार ठहराया। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस, 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कमला नगर निवासी महेशचंद पाराशर ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गीता देवी उर्फ टोनी न्यू आगरा कर्बला निवासी सनी के साथ लिव इन में रह रही थी। सनी, उसकी पत्नी सलमा, योगेंद्र, हाजरा और उसका बड़ा भाई, उनकी बेटी का उत्पीड़न करते थे। उसके जेवरात भी हड़प लिए थे। विरोध पर मारपीट करते। आरोपियों के उत्पीड़न से परेशान होकर बेटी ने 21 सितंबर की रात 8 बजे फंदे से लटककर जान दे दी। इससे पहले बेटी ने मोबाइल में वीडियो बनाया। जिसमें उसने सभी को अपनी मौत को जिम्मेदार बताया। पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लगी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें