बाह। बासौनी में बृहस्पतिवार देर रात फंदे पर लटकी मिली विवाहिता का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। मायके वाले ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। साल भर पहले ही उसकी शादी हुई थी।
28 अप्रैल 2025 को बासौनी के मनीष की शादी राजाखेडा के चोकिया की गढ़ी गांव की गीता के साथ हुई थी। 2 महीने पहले ससुरालियों ने गीता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया था। उसके बाद सामाजिक पंचायत हुई, उत्पीड़न न करने का आश्वासन देकर ससुराली गीता को लाए थे। बृहस्पतिवार देर रात पुलिस से गीता की मौत की सूचना मिली थी। मृतका के परिजन धर्मेन्द्र सिंह ने बताया ससुरालियों ने गीता की मौत तक की सूचना नहीं दी थी। पुलिस से सूचना मिली। पुलिस को पति मनीष ने बताया था कि जब वह रात में जागा तब गीता फंदे पर लटकी हुई थी। धर्मेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि उसकी साजिशन हत्या की गई है। मारने के बाद फंदे पर लटकाया गया है। मृतका की मां रामबाई, मौसी सीमा ने बताया कि बेटी खुदकुशी नहीं कर सकती। मायके वाले थाने में डेरा डाले हुए हैं।
वर्जन-
विवाहिता की फंदे पर लटक कर जान देने की सूचना पर बासौनी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके वाले साजिशन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।- अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट