फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विरोध के बीच खेरागढ़ पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन, पुलिस सुरक्षा में हुई बैठक

विज्ञापन
खेरागढ़ डाक बंगला पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए सांसद रामजी लाल सुमन
विज्ञापन
खेरागढ़। शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन खेरागढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन

सांसद के दौरे से पहले करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर उनके आगमन का विरोध करने की घोषणा की थी। इसकी संभावनाओं को देखते हुए कार्यक्रम स्थल पर खेरागढ़ सर्किल पुलिस के साथ भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस की मौजूदगी में कार्यक्रम शांतिपूर्वक हुआ। सांसद सुमन ने बैठक में कहा कि समाजवादी पार्टी शिक्षक वर्ग के हितों की सच्ची पक्षधर रही है। बैठक में लाला अस्थाना, दलेल सिंह, शिशुपाल सिंह, सोनू त्यागी, पंकज कसाना, अशोक कुशवाह, मनोज तोमर, रईसुद्दीन, अभय सिंह, हाकिम कुशवाह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें