फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली के तार की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कागारौल। थाना क्षेत्र के गांव बघा में खेत जोतने गए किसान की शनिवार सुबह खेत में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नवल किशोर उर्फ जीतो (40) निवासी बघा शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत जोतने निकला था। करीब दस बजे घर लौटते समय एक खेत से गुजरते वक्त ट्रैक्टर में 11 हजार वोल्टेज की लाइन का करंट दौड़ गया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत की मेड़ से टकरा गया और टायर आग लगने से फट गए।
पुलिस ने तुरंत विद्युत आपूर्ति बंद करवाई और किसान को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया व पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मृतक किसान के पास दो बीघा जमीन थी और वह परिवार का एकमात्र सहारा था। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नवल किशोर के पिता का पहले ही देहांत हो चुका था। परिवार में मृतक किसान की दो बेटियां शीतल (18) और उपासना (15) हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक नवल किशोर के बेटे रोहित की 8 वर्ष की उम्र में कुछ साल पहले कैंसर से मौत हो गई थी, जिसके इलाज में उसने काफी कर्ज ले लिया था। परिवार में इकलौते कमाने वाले किसान की मौत के बाद परिवार पूरी तरह असहाय स्थिति में है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें