फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई ,दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 12.450 पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस व यूपीड़ा की टीम ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बाइक सवार नैथी थाना नैथी जिला चंपारण बिहार निवासी पंकज (26) और विनोद (30) गुड़गांव से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही शनिवार तड़के चार बजे के करीब थाना डौकी क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 12.450 पर पहुंचे तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। डौकी पुलिस व यूपीड़ा की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह का कहना है कि बाइक की रफ्तार अधिक होने के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें