फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: यमुना पुल से युवक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर स्थित यमुना पुल से रविवार दोपहर संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। युवक के नदी में डूबने की सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक युवक की तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

ग्याप्रसाद (28) पुत्र बीरी सिंह निवासी कूमपुरा, थाना निबोहरा, रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने परिवार के ख्यालीराम पुत्र लक्ष्मण सिंह के साथ बाइक से वाजिदपुर यमुना पुल पर पहुंचा। पुल पर पहुंचने के बाद ग्याप्रसाद ने बाइक रुकवाई और पुल पर खड़ा हो गया। इसके बाद उसने ख्यालीराम से बाइक चलाने के लिए कहा। जैसे ही ख्यालीराम ने बाइक स्टार्ट की, ग्याप्रसाद ने अचानक पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी। ग्याप्रसाद को नदी में छलांग लगाते देख ख्यालीराम ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक काफी दूर तक नदी में डूबता हुआ दिखाई दिया। सूचना पर डौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला। पीएसी के गोताखोरों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश में जुटे रहे। सोमवार सुबह पीएसी के गोताखोरों की टीम रेस्क्यू अभियान चलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें