फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरेंधी में पेड़ से लटका मिला टाइल्स कारीगर का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Aug 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन
आगरा के जगनेर थाना क्षेत्र के गांव सरेंधी में श्मशान भूमि के पास मंगलवार दोपहर एक टाइल्स कारीगर का शव पेड़ पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


घटना दोपहर करीब दो बजे की है। गांव से बाहर श्मशान भूमि के पास ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पेड़ से लटके देखा, तो पुलिस को सूचना दी। परिजन भी माैके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान सरेंधी गांव निवासी 48 वर्षीय देवदत्त पुत्र हरि सिंह के रूप में हुई। परिजन ने बताया कि देवदत्त दिल्ली में टाइल्स लगाने का काम करता था। कुछ दिन पहले ही गांव आया था।

एसीपी प्रीता दुबे और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गईं। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसीपी प्रीता दुबे ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें