फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में एक वृद्ध की मौत, बालक घायल

विज्ञापन
घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़,घटना स्थल पर पड़ी मोपेड,घायल बालक
विज्ञापन
इरादतनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्रा मोड ग्वालियर-आगरा राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार गाड़ी ने दो पहिये वाहन में टक्कर मार दी। इससे वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन ने बालक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद मौके से भाग रहे गाड़ी चालक को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

चावली निवासी अमीरचंद (60) और बालक नुकुल (11) अपने घर से शुक्रवार सुबह कुर्रा मोड स्थित प्रेमबाग आश्रम जा रहे थे। प्रेमबाग आश्रम जाने के लिए अमीरचंद ने कुर्रा मोड से यूटर्न लिया तो सैंया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इससे अमीरचंद की मौके पर ही मौत हो गई। साथ में मौजूद बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी व चालक को कब्जे में ले लिया है। तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस पर लगा देर से पहुंचने का आरोप
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस पर देर से पहुंचने का आरोप लगाया। वहीं, थाना प्रभारी का कहना है कि आगरा-ग्वालियर राजमार्ग से थाने की दूरी करीब 12 किलोमीटर होने की वजह से पुलिस को पहुंचने में समय लगता है।
विज्ञापन

तबादले के बाद नहीं हो सकी चाैकी की स्थापना
वर्ष 2024 में राजमार्ग पर बढ़ते हादसे व अन्य घटनाओं को देखते हुए तत्कालीन पुलिस कमिश्नर ने कुर्रा मोड पर हाइवे स्थित गांव नगला इमली पर पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए प्रशासन से जगह मांगी थी। प्रशासन की ओर से जगह भी पुलिस चौकी के नाम पर आवंटित कर दी गई थी लेकिन पुलिस कमिश्नर के तबादले के बाद पुलिस चौकी स्थापना का काम ठप रह गया। वहां केवल पुलिस चौकी का बोर्ड ही लग पाया है।

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़,घटना स्थल पर पड़ी मोपेड,घायल बालक

घटना स्थल पर मौजूद लोगों की भीड़,घटना स्थल पर पड़ी मोपेड,घायल बालक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें