सैंया। आगरा-ग्वालियर हाईवे गांव बीरई स्थित एक ढाबा के सामने तड़के 4:15 बजे आगरा की ओर से आ रहे टैंकर ने खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शुक्रवार की सुबह 4:15 बजे की है। बिसाना थाना हाथरस निवासी मुकेश (50) को टैंकर आगरा की ओर धौलपुर जा रहा था। तभी बीर गांव के पास स्थित ढाबे के सामने सड़क पर खड़े ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे टैंकर चालक मुकेश की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने टैंकर और ट्रक को हिरासत में ले लिया है।