फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सरकारी भूमि पर बने अवैध मकान पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
फोटो।वरना गांव में अवैध कब्जे को बुलडोजर से हटवाते तहसीलदार
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील क्षेत्र के गांव वरना में मंगलवार को प्रशासन ने सरकारी रास्ते पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पक्के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही।
विज्ञापन

लेखपाल दीपक मौर्य ने बताया कि गांव वरना निवासी वीरेंद्र पुत्र मोहन सिंह एवं श्यामवीर पुत्र गंदर्भ सिंह ने उप जिलाधिकारी फतेहाबाद से शिकायत कर बताया था कि मौजा वरना की गाटा संख्या 366 (क) राजस्व अभिलेखों में सरकारी रास्ते के रूप में दर्ज है। आरोप था कि गांव के अमर सिंह पुत्र राधाचरन ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर पक्का मकान बना लिया है। शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग ने मामले की जांच कराई गई, जिसमें सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे की पुष्टि हुई। इसके बाद मंगलवार को तहसीलदार फतेहाबाद बबलेश कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम और पुलिस बल गांव पहुंचा। बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक अयोध्या प्रसाद तथा थाना फतेहाबाद पुलिस मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें