फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: लापरवाही पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद अधिवक्ताओं ने खत्म की भूख हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। लंबित पत्रावलियों और न्यायालय के अभिलेखों के 28 अक्तूबर को निरीक्षण करने और लापरवाही मिलने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन के बाद मंगलवार को दूसरे दिन युवा अधिवक्ता शिवम पचौरी और शिवम द्विवेदी ने भूख हड़ताल खत्म कर दी। महीनों से लंबित पड़ी ठियाबंदी, बंटवारे आदि पत्रावलियों पर कार्रवाई न होने से नाराज दोनों अधिवक्ता चार दिन धरने पर बैठने के बाद सोमवार से भूख हड़ताल पर चले गए थे। अधिवक्ताओं ने 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर सुनवाई पूरी होते ही आदेश पारित करने, धारा 24 के मामलों में पैमाइश रिपोर्ट के बाद समय सीमा निर्धारित करने, अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच करने, लंबित फाइलों की समीक्षा और अदालती आदेशों को तुरंत अभिलेखों में दर्ज करने की मांग रखी थी। मंगलवार को उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बाह विनोद कुमार वार्ता के लिए मौके पर पहुंचे और पत्र जारी कर भूख हड़ताल खत्म कराई।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन बाह के ज्ञापन के माध्यम से कोर्ट अभिलेखों में अनियमितता की शिकायत पर निरीक्षण की मांग की गई है। अहलमद को 28 अक्तूबर तक न्यायालय के सभी अभिलेख पूर्ण कर पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। - विनोद कुमार (एसडीएम बाह)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें