फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वारा गांव के बीहड़ में लगी भीषण आग, 100 बीघा क्षेत्र जलकर राख

विज्ञापन
फोटो।फतेहाबाद के गांव स्वारा के जंगल में लगी आग स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव स्वारा के बीहड़ में रविवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इससे करीब 100 बीघा क्षेत्र में खड़े पेड़-पौधे और झाड़ियां जलकर राख हो गईं। आसमान में उठतीं आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।रविवार सुबह करीब आठ बजे स्वारा गांव के जंगली क्षेत्र (बीहड़) में अज्ञात कारणों से आग सुलग उठी। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग का वाहन मौके के लिए रवाना भी हुआ, लेकिन बीहड़ तक जाने के लिए कोई सुगम रास्ता न होने के कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। आसपास के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और पारंपरिक तरीकों से आग बुझाने में जुट गए। करीब पांच घंटे की भारी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार ग्रामीणों ने आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझती, तब तक करीब 100 बीघा क्षेत्र पूरी तरह स्वाहा हो चुका था।
विज्ञापन


आग ग्राम सभा के बीहड़ में लगी थी। राहत की बात यह है कि वन विभाग के संरक्षित (आरक्षित) वन क्षेत्र को इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है। - विशाल राठौर, रेंजर (फतेहाबाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें