फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शराब ठेकों पर प्लास्टिक गिलास मिलने पर जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। नगर निगम ने मंगलवार को चारों जोन में मौजूद शराब के 70 ठेकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यहां प्रतिबंधित प्लास्टिक गिलासों का इस्तेमाल और गंदगी मिलने पर ठेका संचालकों पर जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त अशोक प्रिय गौतम ने बताया कि लोहामंडी जोन में 19, ताजगंज जोन में 16, हरीपर्वत जोन में 20 और छत्ता जोन में 15 ठेकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। निगम की टीमों को शराब ठेकों में कैंटीन चलती मिलीं, जहां प्लास्टिक के गिलासों में शराब पिलाई जा रही थी। ठेका संचालकों से 60 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। इनमें लोहामंडी जोन में सबसे ज्यादा 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। ठेका संचालकों को भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने और साफ-सफाई रखने की चेतावनी भी दी गई। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें