फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खाद संकट से किसान परेशान, फूटा आक्रोश

विज्ञापन
खाद संकट से किसान परेशान,खाद संकट पर फूटा किसानों का आक्रोश, सचिव पर गंभीर भेदभाव के आरोप; पुलि
विज्ञापन
अछनेरा। ब्लॉक अछनेरा में शुक्रवार को रायभा सोसाइटी पर कई गांवों के किसान डीएपी खाद के लिए दर-दर भटक रहे हैं। सहकारी समितियों पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो रही है। वहीं, प्राइवेट दुकानदार अधिक दामों पर चोरी-छिपे डीएपी बेच रहे हैं। किसान सुबह से लेकर शाम तक लंबी लाइनों में लगते हैं, लेकिन निराश होकर खाली हाथ लौट रहे हैं। ग्राम पंचायत रायभा निवासी प्रेमचंद ने बताया कि दो एकड़ खेत में आठ बोरी डीएपी की जरूरत थी, लेकिन तीन दिन लाइन लगाने के बाद भी खाद नहीं मिल सका। वहीं, प्राइवेट दुकानदारों पर 1800 रुपये में बेचने का आरोप लगाया। ग्राम गोपऊ निवासी रमेश चंद शर्मा ने कहा कि सात बीघा खेत खतौनी में दर्ज है। कई दिन से सहकारी समिति पर लाइन में लगे थे, लेकिन अंगूठा निशान न लगने के कारण उन्हें यूरिया नहीं मिला।
विज्ञापन

सचिव पर लगा गंभीर भेदभाव का आरोप
समिति के चक्कर काट रहे किसानों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 दिनों से खाद के लिए परेशान हैं। किसान मुन्नालाल, किसन सिंह, पप्पू सिंह और सौराज सिंह ने आरोप लगाया कि समिति जान-पहचान तथा करीबी किसानों को प्राथमिकता के आधार पर खाद वितरित कर रही हैं, जबकि जरूरतमंद किसानों के साथ लगातार भेदभाव किया जा रहा है। किसान मुन्नालाल ने बताया, हमें 15 दिन से अधिक समय हो गया, हम रोज़ चक्कर काट रहे हैं। बुवाई का समय निकल रहा है, लेकिन हमें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। खुले बाजार में खाद महंगे दामों पर मिल रही है, जो हम खरीद नहीं सकते।
पुलिस को बुलाना पड़ा, लिखित शिकायत दर्ज
शुक्रवार को स्थिति तब बिगड़ गई जब लंबी प्रतीक्षा के बाद भी किसानों को खाद नहीं मिली। आक्रोशित किसानों ने मौके पर बिगड़ती स्थिति की जानकारी देने के लिए डायल 112 पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसानों को शांत कराया। इसके बाद पीड़ित किसानों के समूह ने एकजुट होकर थाना अछनेरा की कुकथला पुलिस चौकी पर समिति सचिव मंजू भदौरिया के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए खाद वितरण में हो रहे भेदभाव और मनमानी पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें