पिनाहट। ब्लॉक क्षेत्र के क्योंरी चंबल घाट पर अवैध नाव संचालन होने पर पिनाहट थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह छापेमारी की। इसे देख संचालकों में भगदड़ मच गई। वहीं, पुलिस ने दो अवैध नावों को कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
थाना पिनाहट क्षेत्र के क्योंरी चंबल घाट पर शुक्रवार की चंबल नदी में अवैध नावों का संचालन होने की सूचना पर पिनाहट थाना पुलिस ने टीम के साथ क्योंरी घाट पर छापामारी की। जिसे देख अवैध नाव संचालकों में भगदड़ मच गई और नावों को छोड़ कर मध्य प्रदेश की तरफ भाग गए । वहीं, पुलिस ने दो नावो को कब्जे ले मोटरबोट की सहायता से बांधकर कस्बा चंबल घाट पर ले आए, जहां से आगे की कार्रवाई की गई। इसी दौरान थाना पिनाहट पुलिस टीम व महुआ थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे। थाना प्रभारी ने बताया क्योंरी घाट पर दो अवैध नावो क़ो जप्त किया गया है जिन्हे मोटर वोट से खींच कर कस्बा चंबल घाट पर लाया गया है। जांच की जा रही है।