आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव चरीपुरा में बृहस्पतिवार सुबह खेत में भैंस चली जाने पर तीन महिलाओं को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन
निबोहरा के गांव चरीपुरा निवासी राजो देवी पत्नी रमेश ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह दस बजे के करीब भैंस छूटकर गांव के एक युवक के खाली खेत में चली गई थी। तभी खेत का मालिक युवक गाली-गलौज करने लगा। जब विरोध किया तो मारपीट करने लगा।
जब बहन मानो देवी पत्नी भुम्मजीत व उनकी पुत्रवधू ममता पत्नी रामसेवक बचाने आई तो उनके साथ भी मारपीट कर दी और ममता, मानो देवी के कानों से झपट्टा मारकर कुंडल ले गए। वहीं, तीनों को घायल अवस्था में थाना निबोहरा पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। वहीं, पुलिस ने तीनों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।