फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत की मुड्डियां उखाड़ीं, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। तहसील के गांव मुराबल निवासी लाल सिंह ने खेत की सीमांकन मुड्डियां उखाड़े जाने की शिकायत एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा से की। मामले में एसडीएम ने प्रभारी निरीक्षक फतेहाबाद को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लाल सिंह ने बताया कि वह गाटा संख्या 608, रकबा 2.1140 हेक्टेयर में सह-खातेदार हैं। जमीन का बंटवारा हो चुका है। आरोप लगाया कि विपक्षियों ने खेत नपाई के दाैरान लगाई गईं मुड्डियां उखाड़ दीं। शिकायत पर एसडीएम ने तहसीलदार से जांच कराई। इसमें पता चला कि राजस्व टीम ने 29 अक्तूबर को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कुर्रा दखल की कार्रवाई की थी। तभी पैमाइश कर मुड्डियां और ईंटें लगवाई गई थीं। बाद में विपक्षियों ने मुड्डियां उखाड़कर लकड़ी के डंडे लगाकर तार फेंसिंग कर ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें