फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेसवे पर शराब पीकर बस चलाने वालों पर सख्ती, 64 बसों की हुई जांच

Wed, 05 Nov 2025 02:18 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शराब पीकर वाहन चलाना महंगा पडे़गा। ऐसे वाहन चालकों पर यूपीडा की टीम ने सख्ती कर दी है। 
विज्ञापन
Drunk Driving - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर यूपीडा की टीम अलर्ट दिखाई दी। सोमवार की रात्रि दो बजे के करीब टोल प्लाजा फतेहाबाद पर टीम ने अभियान चलाते हुए बस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की और यात्रियों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन


जांच के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में बस चलाता नहीं पाया गया। टीम ने बस चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए पंफलेट वितरित किए और हिदायत दी कि एक्सप्रेस-वे पर बीच रास्ते में यात्रियों को चढ़ाने-उतारने का कार्य न करें।

यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सोवरन सिंह ने बताया कि अभियान में कुल 70 बसों की जांच की गई। उन्होंने कहा कि यदि किसी चालक को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाया जाता है तो तत्काल पुलिस बुलाकर उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें