फतेहपुर सीकरी। रविवार देर रात्रि ग्राम सीकरी चार हिस्सा में साले की बेटी के विवाह में सम्मिलित होने के आए रिश्तेदार छत पर बंदरों का झुंड आता देख छत से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से नीचे गिर गए। गंभीर चोटें आने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
कलाल खेरिया आगरा निवासी विजय सिंह (50) ग्राम सीकरी चार हिस्सा की मुन्ना लोधी की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए हुए थे। पूरा परिवार रिश्तेदार शादी के जश्न में लगा हुआ था। डीजे पर सभी नाच रहे थी। तभी बंदरों के झुंड आते देख तेज गति से उतरते समय शरीर का बैलेंस बिगड़ने से नीचे गली में गिर जाने से गंभीर चोटें आई। रिश्तेदारों ने आगरा भेजा। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक बिजली विभाग में कर्मचारी है परिवार वालों ने विवाह समारोह होने के कारण अंतिम संस्कार कर दिया। मुन्ना की बेटी की बारात 3 नवंबर को पाण्डुरी तहसील रूपवास जिला भरतपुर से आने से पूर्व भी परिवार में मातम छा गया।