फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: देसी गाय पालन पर किसानों को मिलेगी 15 हजार की प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। देसी गाय पालन बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना चलाई जा रही है। इसमें 10 से 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि किसानों को मिल रही है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी फतेहाबाद डॉ. यशवंत सिंह ने बताया कि साहिवाल, गिरी, थारपारकर, हरियाना और गंगातीरी नस्ल की दो देसी गाय पालने पर योजना का लाभ मिलेगा। इसके साथ गाय के दूध देने की क्षमता 8 से 12 लीटर होने पर 10 हजार रुपये मिलेंगे। 12 लीटर से अधिक दूध देने वाली गाय के लिए 15 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि रखी गई है। राशि एकमुश्त दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें